rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

दिवाली से पहले UIDAI ने दिया तोहफा, फ्री किया आधार बायोमेट्रिक अपडेट; अब नहीं लगेगा एक भी रुपया

R.खबर ब्यूरो। नई दिल्ली, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update – MBU) पूरी तरह मुफ्त होगा। इस निर्णय से देशभर में लगभग 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। UIDAI की ओर से यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। दिवाली से पहले यह कदम बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े नियम:-

पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड उनके फोटो, नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर बनाया जाता है। इस उम्र में उनके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाते क्योंकि बायोमेट्रिक फीचर अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते।

बच्चे के 5 वर्ष के होने पर पहली बार और 15 वर्ष की आयु पर दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। इन्हें क्रमशः पहला और दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कहा जाता है।

पहले कितनी लगती थी फीस:-

अब तक बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क लिया जाता था। हालांकि, UIDAI ने अब 5 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क कर दी है।

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट:-

आधार कार्ड में अपडेटेड बायोमेट्रिक बच्चों के लिए कई सरकारी और शैक्षणिक सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है। इससे स्कूल में प्रवेश, परीक्षा पंजीकरण, छात्रवृत्ति, और डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) जैसी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सकेगा।

UIDAI ने माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर और प्राथमिकता के साथ करवाएं।