rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान से बड़ी खबर, बारातियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख-पुकार, बड़ी संख्या में लोग हुए घायल

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के बूंदी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा देर रात बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए है। यह हादसा बूंदी जिले के नैनवा इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। बाद में पांच गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया। जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना रात ढाई बजे के आसपास गंभीरा और काशपुरिया के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतया बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। यह बस भवानीपुरा निवासी कमलेश धाकड़ की बारात लेकर नैनवा आई थी और लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गंभीर घायलों में भवानीपुरा निवासी 40 वर्षीय बद्रीलाल पुत्र ओमप्रकाश धाकड़, दौलता देवली टोक निवासी 28 वर्षीया राजंता पत्नी खुशीराम धाकड़, 28 वर्षीया ज्योति पुत्री रामेश्वर धाकड़, 15 वर्षीय सुशील पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ और सीमा पत्नी हंसराज धाकड़ शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है।

इसके अलावा करीब दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।