R.खबर ब्यूरो। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा पूगल इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में भिजवाया। आज शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस इस हादसे की गहन जांच कर रही है।
3 लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम:-
हादसे में मरने वालों की पहचान जेठू सिंह (35), मुकुंद सिंह (18) और पृथ्वी सिंह (14) के रूप में हुई है। जेठू सिंह और मुकुंद सिंह रिश्तेदार थे। सभी लोग डेली तलाई से आ रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस कर रही जांच:-
हादसे की खबर मिलते ही पूगल पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।