rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 30 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर को बालिका अपने घर में सो रही थी। पीडि़ता अपनी मां के पास आंगन में ही थी। दोनों सो रहे थे। इसी दौरान युवक ने बालिका के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म करने लगा। बालिका की मां की आंख खुली तो उसे ऐसा करते हुए देखा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी ने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीडि़ता का मेडिकल बीकानेर में करवाया गया।