rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय युवक की हुई दर्दनाक मौत

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यंहा फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक 20 वर्षीय युवक की जहरीले रसायन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छगनाराम पुत्र दलाराम, निवासी बज्जू के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई प्रभुराम ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है।

प्रभुराम के अनुसार, छगनाराम खेत में फसलों पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करते समय वह कीटनाशक की तीव्रता के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बज्जू पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।