











Bikaner: बीकानेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग शुरू, सफेद रंग में दौड़ेगी ट्रेन
R.खबर ब्यूरो। बीकानेरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बीकानेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग IRCTC पर बुधवार सुबह से शुरू हो गई है। इस बुकिंग में सामान्य कार चेयर का किराया 1125 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर का किराया 2140 रुपए रखा गया है।
ट्रेन का शेड्यूल:-
बीकानेर से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। ट्रेन का उद्घाटन 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे। उद्घाटन के मौके पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम होगा।
रंग बदलने की जानकारी:-
बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब केसरिया की बजाय सफेद रंग में दौड़ेगी। पहले बीकानेर में केसरिया रेक थी, लेकिन अब वह जोधपुर भेज दी गई है और जोधपुर से सफेद रेक बीकानेर लाई गई है। इस रैक बदलाव के पीछे कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
| स्टेशन से | कार चेयर किराया (रुपए) | एक्जीक्यूटिव चेयर किराया (रुपए) |
| बीकानेर | 1125 | 2140 |
| श्रीडूंगरगढ़ | 1020 | 1925 |
| रतनगढ़ | 930 | 1735 |
| चूरू | 850 | 1580 |
| सादलपुर | 745 | 1375 |
| लोहारु | 665 | 1220 |
| महेंद्रगढ़ | 480 | 915 |
| गुड़गांव (गुरुग्राम) | 380 | 705 |
| स्टेशन | आगमन | प्रस्थान | ठहराव | |
| बीकानेर | – | 5.40 | – | |
| श्रीडूंगरगढ़ | 06:29 | 06:31 | 2 मिनट | |
| रतनगढ़ | 7.10 | 7.13 | 2 मिनट | |
| चूरू | 07:45 | 07:50 | 5 मिनट | |
| सादुलपुर | 08:35 | 08:37 | 2 मिनट | |
| लोहारू | 09:15 | 09:17 | 2 मिनट | |
| महेंद्रगढ़ | 09:47 | 09:49 | 2 मिनट | |
| गुरु ग्राम | 11:20 | 11:22 | 2 मिनट | |
| दिल्ली कैंट | 11.55 | – | ||

