rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: सरकारी राशि के गबन का मामला, ग्राम विकास अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत; पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, पांचू पुलिस थाना क्षेत्र की जांगलु ग्राम पंचायत में सरकारी राशि के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम सियाग ने जांगलु निवासी मोहनी देवी पत्नी बनवारी बिश्नोई, कैलाश बिश्नोई, राजकुमार और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल करते हुए षड्यंत्रपूर्वक सरकारी राशि का गबन किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच पांचू थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।