rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: खेत से लौट रही 38 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

लूणकरणसर थाना क्षेत्र के एक गांव में 38 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला खेत से लौट रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे किकरो में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 27 अक्टूबर की है, लेकिन पीड़िता ने गुरुवार शाम को मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा है कि 27 अक्टूबर की शाम वह अपने खेत से गांव लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही व्यक्ति ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और जबरन किकरो में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। शाम को पति के घर आने पर महिला ने उन्हें और ससुर को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के भाई को बुलाया। थानाधिकारी ने पुष्टि की कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जाएगी और 183 बीएनएसएस के तहत उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।