rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

चूरू, जिले के रतनगढ़ में बुधवार अलसुबह करीब 3.30 बजे हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। इसके बाद रतनगढ़, सुजानगढ़, सरदारशहर और श्रीडूंगरगढ़ से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रीको एरिया में स्थित ममता हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने काफी सामान सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बावजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा, फैक्ट्री को भी भारी नुकसान पहुंचा है।