rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Bikaner: 2 दिन बाद बीकानेर में ताकत दिखाएंगे हनुमान बेनीवाल, RLP के स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर में 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। पार्टी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार (26 अक्टूबर) को हनुमानगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने जिलेभर के युवाओं, किसानों और समर्थकों से अधिकाधिक संख्या में बीकानेर पहुंचने का आह्वान किया।

हनुमानगढ़ पहुंचने पर विभिन्न समाजों और संगठनों ने पुष्पवर्षा कर बेनीवाल का स्वागत किया। युवाओं ने 101 किलो फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी के झंडे लहराते हुए नारे लगाए।

बेनीवाल ने बताया कि स्थापना दिवस पर होने वाले भव्य कार्यक्रम में आरएलपी प्रदेश के समग्र विकास के लिए 7 संकल्प लेगी।

कांग्रेस-भाजपा पर बेनीवाल का निशाना:-

पत्रकारों से बातचीत में बेनीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा मिलकर जनता को लूटने का काम कर रही हैं। राज्य में बढ़ते अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

आईपीएस अधिकारियों के हालिया तबादलों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, गहलोत सरकार को बचाने वालों को भजनलाल सरकार ने इनाम के रूप में पद दिए हैं।

पेपर लीक मामले पर भी बेनीवाल ने सरकार को घेरा और कहा कि अब तक किसी भी कांग्रेस नेता पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे साफ है कि दोनों दल बारी-बारी से जनता को ठगने में लगे हैं।