rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: इस थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई महिला को झांसा देकर किया दुष्कर्म

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर जिले के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने शादी समारोह में शामिल होने के दौरान झांसे में लेकर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी, जहां पांचू निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी युवक ने उसे भरोसे में लेकर पांचू बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी और उसके साथियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और उसके साथ मारपीट भी की।

पीडि़ता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके गहने भी छीन लिए और फिर उसे बीकानेर ले आए। कुछ समय बाद आरोपी ने गहने लौटाने के बहाने उसे दोबारा बुलाया और इस बार जबरन जोधपुर ले गया। जोधपुर में पीडि़ता को कई दिनों तक एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे नशे की गोलियां और इंजेक्शन देकर बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी बारी-बारी से उसका शारीरिक शोषण करते रहे।

महिला ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुक्ताप्रसाद थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पृष्ठभूमि और भूमिका की जांच की जा रही है।

मुक्ताप्रसाद थाना अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।