rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: इस थाना क्षेत्र में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर किया फ़िल्मी स्टाइल में हमला, तीन घायलों को किया रेफर

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, छतरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर का है। जहां सोमवार सुबह एक स्विफ्ट में सवार व्यक्तियों पर बोलेरो व कार में सवार होकर आए व्यक्तियों ने हमला कर दिया है। छत्तरगढ़ के कार्यवाहक थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि हमले में 24 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र दिलीप सिंह, 35 वर्षीय मेघसिंह पुत्र बाघ सिंह व 30 वर्षीय अजय सिंह पुत्र जीवराज सिंह घायल हो गए। उनका प्राथमिक इलाज छत्तरगढ़ सीएचसी में करवाया गया। जहां से उन्हें पीबीएम रेफर कर दिया गया। घायलों को काफी चोटें आई हैं, हालांकि पीबीएम सूत्रों के मुताबिक चोटें जानलेवा नहीं प्रतीत हो रही है। बताया जा रहा है की घायल युवक अब खतरे से बाहर हैं।

थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के अनुसार घायल पक्ष व आरोपी पक्ष में पुरानी रंजिश है। घायल पक्ष ने 2023 में आरोपी पक्ष पर एक मुकदमा दर्ज करवाया था। अब आरोपी पक्ष के महावीर कस्वां, गंगाबिशन कस्वां, रामस्वरूप जाट व चार पांच अन्य ने मिलकर यह हमला किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बोलेरो व कार से घेराबंदी कर पीड़ित पक्ष की कार रोकी, इसके बाद मारपीट हुई।