बीकानेर आ रहा लू की चपेट में : तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी,  बादलों की आवाजाही भी
rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर, बीकानेर। अप्रैल का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही गर्मी अपना रंग दिखा रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही अब लू पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बीकानेर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान बढ़ गया है। आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग में तापमान बुधवार को 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बीकानेर और जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। बीकानेर में सुबह से हल्की बादलों की आवाजाही है, इसके बाद भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं है। अधिकतम तापमान मंगलवार को 36.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में गर्मी बढ़ी है। सामान्य से कम तापमान चूरू में रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा बाड़मेर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह बादल बीकानेर पर छाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। हवा की गति भी बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।