rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर में होली को लेकर कार्यक्रम की शुरुवात हो चुकी है। शहर की होली को देखने दूर दराज रहने वाले शहरवासी भी बीकानेर पहुँचने शुरू हो चुके है। आने वाले दिनों में बीकानेर में यह कार्यक्रम होंगे।

6 मार्च को कीकाणी व्यासों के चौक में रात को उस्ताद जमनादास कल्ला की स्वांग मेहरी रम्मत का मंचन होगा। दोपहर में झूठा-पौता व्यास जाति की गेर निकाली जाएगी। इसमें कींकाणी, लालाणी, केशवाणी व गेलाणी व्यास जाति के सदस्य शामिल होंगे।

6 मार्च को बारहगुवाड़ चौक में रात को उस्ताद दासी महाराज की स्वांग मेहरी रम्मत का मंचन।

7 मार्च को तीन रम्मतों का मचंन होगा। मरुनायक चौक में हड़ाऊ मेहरी रम्मत, आचार्यों के चौक में अमर सिंह राठौड़ और बारहगुवाड़ चौक में शहजादी नौटंकी रम्मत का मंचन होगा।
7 मार्च को हर्षों के चौक में हर्ष-व्यास जाति का डोलची मार खेल होगा।

8 मार्च को बारहगुवाड़ चौक में रात को हड़ाऊ मेहरी रम्मत का मंचन होगा। यह रम्मत नौ मार्च सुबह तक चलेगी।
8 मार्च को दोपहर को धरणीधर मैदान में फागणिया फुटबॉल मैच होगा।

9 मार्च को होलिका दहन होगा। इसी दिन दोपहर बारहगुवाड़ चौक में सतरंगी डोलची मार खेल होगा।

By