rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

प्रदेश का पहला शहर बनेगा बीकानेर, शुरू हो रही है यह सुविधा
बीकानेर। प्रदेश में पिंक बस सुविधा प्रारंभ करने वाला बीकानेर पहला शहर बनने जा रहा है। अगले महीने शहर को पिंक बस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए चार पिंक बसों को तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। संभावना है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक शहर में चार स्थानों पर पिंक बसे तैनात हो जाएंगी। इससे शहर के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के लिए हो रही शौचालय की असुविधा समाप्त होगी। नगर निगम शौचालय सहित कई अन्य सुविधाओं से युक्त इन चार पिंक बसों को करीब 84 लाख रुपए की लागत से तैयार करवा रहा है। चार बसें चार स्थानों पर तैनात रहेंगी, लेकिन इनकों कहीं पर भी लाया-ले जाया जा सकेगा।

महिलाओं के लिए नगर निगम करीब 84 लाख रुपए खर्च कर चार मिनी पिंक बस टाइप मोबाइल टॉयलेट पिंक बसें तैयार करवा रहा है। प्रत्येक बस 20 लाख 81 हजार रुपए की लागत से तैयार हो रही है। महापौर के अनुसार टेंडर, वर्क ऑर्डर व लेटर ऑफ अवार्ड के बाद बसों को तैयार करने का कार्य चल रहा है। जिस गति से कार्य चल रहा है, उसको देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि दीपावली से पहले यह बसें बीकानेर पहुंच जाएंगी।