rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, पूगल रोड पर सरेराह व्यापारी गिरिराज अग्रवाल को गोली मारकर हत्या करने के मामले में नयाशहर पुलिस ने एक और आरोपी को गरफ्तार किया है। इन आरोपी ने रैकी की थी। और मुख्य आरोपी संतोष उर्फ संतिया बिश्नोई तक सूचना पहुंचाई थी। थानाधिकारी फूलनाथ शर्मा ने बताया कि हत्याकांड के मामले में आरोपी गोपाल सोनी पुत्र खींवराज सोनी निवासी बंगलानगर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी संतिया 31 तक पुलिस रिमांड पर
हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी को आज नयाशहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि गिरिराज हत्याकांड मामले में पुलिस ने कल हाल बंगलानगर निवासी संतोष उर्फ संतिया बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपी विष्णु बिश्नोई अभी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।