rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: रेजिडेंट की हड़ताल समाप्त, आज से वापस संभालेंगे वार्ड

बीकानेर। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। सोमवार सुबह आठ बजे सभी काम पर लौट जाएंगे। उनके इस फैसले से मरीजों को काफी राहत मिली है। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में डॉक्टर की करंट लगने से हुई मौत को लेकर बीकानेर के रेजिडेंट डॉक्टर भी बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे। रविवार को उदयपुर में हड़ताल समाप्त होने के बाद बीकानेर में भी डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। आरडीए अध्यक्ष डॉ. सचिव देसाई ने बताया कि सोमवार से सभी डॉक्टर मोर्चा संभाल लेंगे। मरीजों के हितों को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि डॉ. रवि शर्मा को न्याय अब तक नहीं मिला है। उदयपुर प्रशासन ने केवल आश्वासन ही दिया है। प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर कहा है कि आरडीए की मांगें यथावत रहेंगी। अब भी उदयपुर के साथ खड़े हैं। यदि कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो वापस कार्य बहिष्कार किया जाएगा। पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी रेजिडेंट इमरजेंसी, आईसीयू, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।