rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेक्टर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक दानाराम लुहार खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वो किसी कारण ट्रेक्टर के पीछे आ गया और ट्रेक्टर के चलने से उसके नीचे आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों ने घायल दानाराम को अस्पताल पहुँचाया। जंहा डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तार से रिपोर्ट ली जा रही है। जिसके आधार पर मर्ग की छानबीन की जाएगी।