rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, रुझानों में तेजी से तस्वीरें बदलती हुई नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश,  पंजाब सहित अलग-अलग राज्यों में नतीजों के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यूपी में बीजेपी की बल्ले बल्ले :-

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में भाजपा 250 से पार चली गई है, जबकि सपा की साइकिल अभी 90 के आंकड़े से भी पीछे है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यूपी में पहली बार होगा जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी।

पंजाब में चली झाडू :-

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी पंजाब को बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 79 सीटों पर आगे चल रही है.पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चन्नी ने इस बार चमकौर साहिब, भदौर सीट से चुनाव लड़ा था. जबकि नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत :-

उत्तराखंड की लालकुआं सीट कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। जबकि यहां पर भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। उत्तराखंड में भाजपा 38, कांग्रेस को 21 और अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

गोवा में एक बार फिर भाजपा आगे निकली :-

गोवा के नंबर एक बार फिर बदलना शुरू हो गए हैं, अब बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

मणिपुर में बीजेपी आगे :-

मणिपुर में शुरुआती दौर की मतगणना में भाजपा 25 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा और सीओवीआईडी ​​​​-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। जनता दल (यूनाइटेड) तीन सीटों पर और नेशनल पीपुल्स पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही थी।