rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

भाजपा में नहीं थम रही बगावत…पूर्व मंत्री-विधायक समेत 8 का इस्तीफा

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। पहली सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी नेताओं के पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत आठ नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। कुछ नेताओं ने भाजपा छोड़ने का एलान कर रखा है और फैसले के लिए रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। वहीं, कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की पहली सेफ मानी जाने वाली सूची जारी होने के बाद आधा दर्जन हलकों में बागी स्वर उठे हैं। बरोदा से दोबारा इंदुराज नरवाल को टिकट देने के विरोध में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।