rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भाजपा के मंडल प्रभारी जसराज सिंवर ने खाजूवाला मंडल के बूथ सियासर चौगान, दन्तौर, बल्लर, उदानगर, 40 केवाईडी, 2 कालूवाला, 17 केवाईडी, 22 केवाईडी मंडल समितियों का सत्यापन करने हेतु दौरा रविवार को किया।
बूथ समिति मंडल प्रभारी जसराज सिंवर ने कहा की बूथ जीता तो चुनाव जीता, चुनाव जिताने में सबसे अहम भूमिका बूथ कार्यकर्ता की है, बूथ कार्यकर्ता ही वोट को बूथ तक पहुचाने का कार्य करता है। बूथ कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करता है।
मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने कहा कि निश्चित ही भाजपा बूथ टीम राजस्थान से इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगा। जनता ने भी मन बना लिया है।
मंडल अध्यक्ष राकेश कस्वां किसान मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ होटलो से संचालित की जा रहीं हैं। सरकार की आमजन के प्रति कोई सुनवाई नहीं की जा रहीं हैं।
दौरे में मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिधू, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कस्वां, सुमेर सिंह, राजकुमार यादव, नन्दू सिंह राजवी, नरपत सिंह राजवी, प्रमोद सुथार, भीखाराम जाखड़, रज्जाक खान, गुलाम रसूल, मुमताज बहीया, नाजम सिंह, राजेन्द्र बेनीवाल, राकेश स्वामी, राकेश बिश्नोई, शंकर लाल पारीक सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।