rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। जैसलमेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जंहा एक बीएसएफ जवान की आत्महत्या के मामले ने सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 173 बटालियन के भानु सीमा चौकी पर हुई, जहां 44 वर्षीय हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार तैनात थे। वह होशियारपुर, पंजाब का निवासी था।

जवान ने अपनी सेवा बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जब जवान बॉर्डर पर तैनात था। घटना की  सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शाहगढ़ पुलिस चौकी में इस मामले की जांच की जा रही है। यह घटना बीएसएफ और पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। टीम घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस बीच, जवान के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।