rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला भा.पु.सेवा महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय राजस्थान के तीन दिवसीय सेक्टर मुख्यालय बीकानेर का दौरा किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर द्वारा स्वागत किया गया।
महानिरीक्षक अमित लोढ़ा द्वारा बीएसएफ बीकानेर के अधिकारियों से अन्र्तराष्ट्रीय सीमा पर हालात की जानकारी ली गई व अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों से मुलाकर कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी साझा की व सीमा प्रहरियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान सेक्टर मुख्यालय सीमासुरक्षाबल बीकानेर द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जवानों की हौसला अफजाही कर बताया कि सीमा प्रहरियों द्वारा कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल की है एवं कोरोना महामारी पर भी विजय हासिल करेगा।
भा.पू.सेना महानिरीक्षक अमित लोढ़ा राजस्थान फ्रंटियर द्वारा 3 जून को सेक्टर मुख्यालय बीकानेर से लगती भारत-पाक अन्र्तराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जाएजा लिया। जवानों की समस्याएं सुनी। लोढ़ा ने सीमा पर तमाम विषम एवं कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कत्र्तव्य का पालन करने वाले प्रहरियों का हौंसला बढ़ाया व जवानों के साथ सामाजिक दूरी व कोरोना महामारी से सम्बन्धित दिशा निर्देशों का पालन किया।