rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

व्यापारी की दिन दहाड़े आँखों में मिर्ची डालकर कपड़े फाड़कर लूट ले गए सोना

बीकानेर, बीकानेर जिले में बदमाशों के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। कहीं फाईरिंग तो कहीं लूट की खबर अब मानों बीकानेर जिले के लोगों के लिए आम बात सी हो गई है। ऐसा ही एक मामला बीकानेर जिले के नोखा से आया है। जहां स्वर्णकार से दिन दहाड़े लूट हो गई है।
नोखा के स्वर्णकार के साथ दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी सोने का सामान तैयार कर देने जा रहा था तभी गली में सामने से मोटरसाईकिल पर नकाबकोश दो बदमाशों ने व्यापारी को रोका व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर उसके कपड़े फाड़कर उससे 100 ग्राम से ज्यादा सोने लूट लिया है। पुलिस ने कस्बे के चारों ओर नाकाबंदी भी करवाई है। मामले की सूचना मिलने के बाद नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगीड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है। यह मामला नोखा के जोरावपुरा का है। जहां दिन दहाड़े बदमाशों ने व्यापारी से लाखों का सोना लूट लिया है।