खाजूवाला, कांग्रेस कार्यालय में भारत के स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गयी। स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया गया। राजीव गांधी को युगदृष्टा, संचार क्रांति के प्रणेता बताया गया। भारतीय युवकों को 18 साल की आयु में मताधिकार, जनप्रतिनिधियों में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना, महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य, पंचायत राज का सशक्तिकरण, डिजिटिलाइजेशन जैसे कामों के वो प्रणेता थे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच पद्माराम चौहान, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मोहन, धीरेंद्र मिश्रा, मुसे खाँ दैया, पप्पू मास्टर, रामकुमार गोदारा, बनवारी मेघवाल, राजेंद्र जयपाल, गनी खाँ, साहबराम, पृथ्वी झोरड, हरिराम पूनिया, शिव विश्नोई, जेठाराम, राजेंद्र, दिव्यांशु मिश्रा आदि अनेको कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।