rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

कल बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल, गुंसाईसर बड़ा में संबल अभियान के दौरान ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को बीकानेर के गुंसाइसर बड़ा गांव में आएंगे। यहां पंडित दीदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत चल रहे शिविर में हिस्सा लेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक बीकानेर में रह सकते हैं, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से शिविर के साथ ही अनेक विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ले सकते हैं। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बीकानेर पहुंचने के बाद सीधे शिविर में ही हिस्सा लेंगे। इस शिविर में सक्रिय सभी विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी अपने अपने शिविर केंप के आसपास रहेंगे ताकि मुख्यमंत्री के किसी भी सवाल का समुचित जवाब दिया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री शिविर का लाभ उठा रहे ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से शिविर का फीड बेक लेंगे। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने गुंसाईसर बड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री के बीकानेर आने से पहले भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय हो गई है। पार्टी पदाधिकारी भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा सहित सभी भाजपा विधायक भी इस दौरान गुंसाइसर बड़ा गांव में रहेंगे। मुख्यमंत्री नाल हवाई अड्‌डे से होते हुए गुंसाईसर बड़ा पहुंचेंगे या फिर सीधे गुंसाईसर बड़ा के पास ही हेलीपेड पर उतरेंगे, इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। उनके सीधे गुंसाईसर बड़ा ही उतरने की उम्मीद की जा रही है। वहीं से वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।