rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, नेहरू युवा केंद्र व राजस्थान कंप्यूटर सेंटर द्वारा जय मां करणी कृपा उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान 5 डीडब्ल्यूडी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चियों के द्वारा रंगोली बनाई गई। रंगोली में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ग्रुप को केंद्र के कन्हैया लाल गर्ग, मांगीलाल कुदाल, व सुनील माहर द्वारा सम्मानित किया। माहर ने कहा की किसी भी समाज व राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति के लिए आवश्यकता है कि वहां पर महिलाओं को सम्मान प्राप्त हो, उन्हें प्रगति के समान अवसर मिले, महिलाएं पूरी तरह से शोषण मुक्त हो तथा देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भोजराज ऐचरा, संतोष भादू, सुशील सारण, रेवती चौधरी, विनोद आलदिया, भिराज बेनीवाल उपस्थित रहे।