rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की कुल संख्या 168 हो गयी है। जिनमे 25 विदेशी नागरिक है। देश में अब तक कोरोना की वजह से 3 मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया भर में 8000 लोगो की जान लेली है। जबकि दो लाख लोगो से ज्यादा अब तक ग्रषित हो चुके है। दुनिया भर में इसकी संख्या तेजी से बढती ही जा रही है।
कोरोना वायरस की वजह से देश में लिए गये 10 बड़े फैसले

1.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बोर्ड परीक्षा केन्द्रों को छात्रो को पर्याप्त दुरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा बोर्ड ने परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षको को परीक्षा के दौरान मास्क, रुमाल से चेहरे को ढककर रखने की सलाह दी है।

2.प्रधानमंत्री मोदी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बन रही स्थिति और इससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासो को लेकर गुरुवार रात देश को संबोधित करेगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यलय ने दी है।

3.राष्ट्रीय राजधानी से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी है. इलाके में धारा-144 आगामी 5अप्रैल 2020 तक जिले में लागू रहेगी. बुधवार देर रात नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यलय ने यह जानकारी दी है।

4.भारतीय रेलवे ने सीटे खाली रहने और कोरोना वायरस को लेकर एहतियात उपाय के तहत बुधवार को 100 से ज्यादा ट्रेन को रद्द कर दिया है। सरकारी आंकड़ो मेंयह जानकारी दी गयी है।

5.भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है। 11 देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिये भारतीय मिशन से नया वीजा लेना होगा।

6.राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए इन वाहनों को अच्छी तरह से साफ करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

7.कोविड-19 के एक संदिग्ध मरीज ने बुधवार को सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हवाईअड्डा अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

8.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की एक बैठक हुई. योगी कैबिनेट की इस बैठक में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पयर्टक स्थल व अन्य जगहों की बंदी से प्रभावित गरीब लोगों को मदद देने का फैसला किया गया है।

9.कोरोना वायरस से संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में सभी वीकली बाजार 31 मार्च कर बंद कर दिए गए है।

10.कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर जैसे सभी प्रमुख मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के मशहूर पर्यटन स्थल भी मार्च अंत तक बंद कर दिए गए है।