rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से सभी देशवाशी इस आस में है, की पैट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आएगी लेकिन शनिवार को इसका असर कुछ और ही देखने को मिल रहा है। सरकार ने शनिवार को डीजल और पेट्रोल के दामो में 3 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट आने का लाभ अब आम ग्राहकों को नही मिल पायेगा। कच्चे तेल में चल रही गिरावट की वजह से तेल मार्केटिंग कम्पनियों ने पिछले दिनों से तेल की कीमतों में लगातार कटौती की थी। इसके चलते दिल्ली में पेट्रोल के दाम करीब 10 महीने के निचले स्तर 70 रूपये प्रति लीटर आ गये थे।

कोरोना वायरस के चलते मांग घटने से कीमतों कीमतों के लिहाज से 1991 के बाद कच्चे तेल के लिए यह सबसे ख़राब हफ्ता है। 2008 की मंदी के दौरान भी कच्चे तेल के दाम लुढके थे। इस हफ्ते ब्रेट क्रूड का दाम 28 फीसदी लुढका है। इससे पहले 18 जनवरी 1991 वाले हफ्ते में कच्चे तेल का भाव 29 फीसदी लुढका था। इसी तरह से डब्ल्यूटीआई इस सप्ताह 25 फीसदी की गिरावट के लिए तैयार है। इससे पहले 19 दिसंबर, 2008 वाले हफ्ते में क्रूड के दाम गिरे थे।