rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

शहर में इस जगह पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

गुरुवार देर रात एक युवक और युवती ने एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती पेड़ पर लटकी हुई मिली, जबकि युवक का शव नीचे पड़ा हुआ मिला। पेड़ पर फंदा लटका हुआ था। युवक का शव फंदा टूटने से नीचे गिर गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। तालेड़ा थानाधिकारी अजीत बारडोलिया पहुंच कर मौके का जायजा लिया। दोनों को शवों को बरामद कर नजदीकी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी ने बताया कि बून्दी के बरूंधन गांव में सूरज कालबेलिया व खुशबू नायक के शव मिले हैं। युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। पेड़ पर रस्सी का फंदा टूटा हुआ था। दूसरी डाल पर खुशबू नायक लटकी हुई मिली। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। अनुसंधान में आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।