rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय से निदेशक सौरभ स्वामी ने शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए निदेशक ने पदवार लिंक ओपन और क्लोज्ड का कार्यक्रम जारी किया है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर सौरभ स्वामी ने पत्र जारी कर अवगत करवाया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक/ द्वितीय श्रेणी अध्यापकों के ऑनलाईन स्थानान्तरण आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। स्थानान्तरण हेतु शाला दर्पण पोर्टल में स्टाफ ऑनलाईन पर आवेदन किया जा सकता है। पदवार ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक खुलने व बन्द होने की तिथि व समय निम्नानुसार होगी।

प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक का दिनांक 17.09.2020 दोपहर 12 बजे से दिनांक 21.09.2020 रात्रि 12 बजे तक लिंक खुला रहेगा। व्याख्याताओं के लिए 22.09.2020 प्रात: 10 बजे से 25.09.2020 रात्रि 12 बजे तक, वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी के लिए 5.10.2020 दोपहर 12 बजे से 09.10.2020 रात्रि 12 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। यहां स्थानान्तरण हेतु ऑफलाईन आवेदन पत्र किसी भी कार्यालय में या सचिवालय स्तर आदि पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे, केवल ऑनलाईन पर ही विचार किया जाएगा। उपर्यक्त पदों के लिए अन्य पदों हेतु फिलहाल आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। यह मात्र आवेदन करने की प्रक्रिया मात्र है स्थानान्तरण का अधिकार नहीं है। ऑन लाईन आवेदन के बिना भी विभाग छात्र/राज्य हित में विभागीय आवश्यकतानुसार किसी भी कार्मिक/अधिकारी का स्थानान्तरण करने हेतु स्वतन्त्र होगा।