rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

दिवाली आज, जानिए कितने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, पंचांग के अनुसार, आज 20 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित किए थे, तभी से दीपों का यह पर्व ‘दीपावली’ के रूप में मनाया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धन, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

🕯️ दिवाली 2025 की तिथि

पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से होगी और 21 अक्टूबर शाम 5:55 बजे पर समाप्त होगी।

🌸 लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार दिवाली पूजा के लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं —

  1. प्रदोष काल मुहूर्त:
    🕔 शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक
  2. स्थिर लग्न (वृषभ काल):
    🕖 शाम 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक

इनमें से शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक का समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है।
इसके अलावा, महानिशीथ काल पूजा का समय रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।

🙏 लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि

  • सबसे पहले पूजा स्थल को स्वच्छ करें और लाल या पीले कपड़े से चौकी सजाएं।
  • चौकी पर रोली से स्वास्तिक और नवग्रह बनाएं।
  • फिर गणेश जी और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की स्थापना करें।
  • अखंड दीपक जलाएं और कलश स्थापना करें।
  • पूजा के समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
  • गंगाजल से स्नान, चंदन, अक्षत, पुष्प, फल, खील-बताशे और मिठाई अर्पित करें।
  • फिर गणेश जी और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें और अंत में आरती करें।