rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एसपी योगेश यादव की जिला स्पेशल टीम हाई अलर्ट मोड पर है। अब डीएसटी ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए सट्टा करवाने की तैयारी कर बैठे चार युवकों को दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक डीएसटी ने इन युवकों के बारे में जानकारी जुटाई थी। पुष्टि होने पर सेरूणा पुलिस को सूचना दी गई। सेरूणा पुलिस ने सेरूणा थाना क्षेत्र से इन युवकों को सट्टा उपकरणों के साथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ये चारों एक कार में अपने ठिकाने की ओर जा रहे थे। इनके पास 6 लाइन का एक बॉक्स, 24 मोबाइल, 1 लैपटॉप व 1 रजिस्टर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पवन, भवानी, रोहित व मोहित शर्मा  रूप में हुई है। चारों युवक बीकानेर निवासी बताएं जा रहे हैं। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।