rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar


खाजूवाला, ग्राम पंचायत 14 बीडी में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ NP कॉलोनी में मंगलवार को हुआ शुभारम्भ हुआ। जिसमें दूर दराज के किसान मेले में पहुंचे व आधुनिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अरूण कुमार कुलपति स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर एवं कृषि विश्व विद्यालय जोधपुर ने संबोधित करते हुए पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। अधिक से अधिक खेजड़ी के पेड़ लगाने, वनों की कटाई कम करने और आधुनिक तकनीक से खेती करने पर बल दिया। वर्तमान में पेड़ पौधों की हो रही अंधा धुंध कटाई से पर्यावरण पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। जिसके कारण मौसम परिवर्तन हो रहा है जो फसलों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।
सरपंच राजाराम कस्वां ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुए कीटनाशकों व उर्वरकों का उपयोग कम से कम करने हेतु किसानो को प्रेरित किया। अत्यधिक कीटनाशकों व उर्वरकों के उपयोग करने से दूषित अन्न उत्पादन होता हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत घातक हैं।
दिनेश कस्वां ने बताया कि किसान मेले का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर एरिया में बसे हुए किसानों को कृषि कार्य के लिए जागरूक करना है। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में बसा किसान शिक्षित, उन्नत एवं समृद्ध किसान बन सके। इस दौरान किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में खेती में काम आने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां किसानों ने जानकारियां प्राप्त की। मेले के प्रति किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान वृताधिकारी अरमजीत चावला, बीएसएफ इंस्पेक्टर ताराचन्द यादव, किसान कुलदीप धारणियां, पृथ्वीराज कासनियां, जसविन्द्र सिंह, हिम्मत राम, दयाल सिंह, गंगाराम बावरी श्याम सुन्दर आदि किसानों को सम्मानित किया गया।