rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, बीकानेर में एक बार फिर से गुटखो को लेकर भागदौड़ शुरू हो गई है। बड़े गुटखा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है। आपको बता दें गुटखा प्रतिबंध को लेकर आज सुबह से ही अफवाहों का बाजार गर्म है इसी को देखते हुए शहर में गुटखे की मांग अचानक बढ़ गई। परिणाम स्वरूप गुटखा दुकानों के आगे ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए कई गुटखा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। इसके अलावा अचानक बाजार में गुटखो के भाव में भी बढ़ोतरी हो गई है। बीकानेर में प्रचलित तानसेन व रजनीगंधा के अलावा अन्य गुटखों के भाव भी बढ़ गए हैं। हालांकि गुटखा प्रतिबंध को लेकर अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। फिर भी केवल आशंका मात्र पर गुटखा की कालाबाजारी व मुनाफाखोरी शुरू हो गई है।