rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला मंडी सहित 8 केवाईडी, 20 बीड़ी केंद्रों पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद शुरू की है।
बेरियावाली क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह बेनीवाल ने बताया कि
बीकानेर जिले भर में सर्वप्रथम खाजूवाला में सरकारी खरीद खाजूवाला में शुरू हुई है। इस मौके पर चैयरमेन अमित ज्याणी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह बेनीवाल ने फिता काटकर शुभारंभ किया। वही किसानों को बताया कि किसान साफ सुथरा व सुखाकर ही जींस खरीद केंद्र पर लाये। राजफेड व नेफेड द्वारा जारी गुणवत्ता मापदंड के अनुसार ही खरीद होगी। जिसमे प्रत्येक किसान की 25 क्विंटल जींस ही अधिकतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।
चेयरमैन अमित ज्याणी ने कहा कि किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। किसान अपना नम्बर आने पर निर्धारित खरीद केन्द्र पर अपनी फसल लेकर जाए। अपनी फसल को साफ सुथरी व सुखाकर लेकर जाएं। राजफेड/नेफ़ेड द्वारा जारी गुणवत्ता मापदंड अनुसार लाए ताकि कृषक को किसी प्रकार की अनावशयक समस्या का सामना ना करना पड़े। निर्धारित मापदण्ड के बिना फसल का तोल सम्भव नहीं होगा। व्यवस्थापक महबूब अली ने कहा कि किसान अपनी फसल के साथ जरूरी कागजात जनआधार कार्ड की प्रति, आधार कार्ड की प्रति, पी-35 गिरदावरी, बैंक डायरी की प्रति आदि साथ लेकर आएं जिससे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। 20 बीडी व्यवस्थापक सुनील कुमार देहड़ू ने कहा कि किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर अधिकतम 25 क्विंटल तुलवा सकता है। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष बनवारीलाल, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष खेमाराम, सीसीबी बैंक मैनेजर दीनदयाल शर्मा, आरएसडब्लूसी मैनेजर रामस्वरूप, एग्रीक्लचर सुपरवाइजर पृथ्वीराज, शैलेंद्र कुमार बाना, सुनील कुमार देहडू, भूपेन्द्रसिंह एडवोकेट, सुनील कुमार, गुमान सिंह, गोपीराम ज्याणी, शहाबूदीन परिहार, विष्णु कुमार, कृषक समिति स्टाफ़ मोजूद रहे।