rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। हनुमानगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा संगरिया कस्बे से 20 किलोमीटर दूर भारत माला हाइवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार हाइवे किनारे खड़े ट्रक में पुलिस की जीप जा घुसी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार संगरिया कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर हरियाणा के डबवाली थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डबवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर उनको राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार डबवाली थाना क्षेत्र में गुजरात पुलिस की गाड़ी भारतमाला हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मरने वाले तीन पुलिसकर्मियों में से दो की पहचान एपीओ सीओ सुनील कुमार तथा यूएचसी प्रकाश भात के रूप में हुई है। अभी तीसरे पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो सकी है।

घायल एसआई की हालत गंभीर:-

हादसे में घायल एसआई जयइंद्रा सिंह की हालत गंभीर है और वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल पुलिसकर्मी अहमदाबाद सिटी थाना के जवान हैं। डबवाली पुलिस ने गुजरात पुलिस को हादसे की सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।