rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिसमे पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने तीन फायर किए। मामला हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकरोडी रोड स्थित पेट्रोल पंप का है। भादरा पुलिस के अनुसार सिकरोड़ी गांव से थोड़ा पहले नायरा कंपनी का पेट्रोल पंप है। उस पंप पर तीन युवक तेल डलवाने के बहाने आए। जिनके पास पिस्टल भी थी। तीनों बदमाश पिस्टल दिखाते हुए पंप पर मौजूद कर्मचारियों से रुपए की मांग करते हैं। उसके बाद पिस्टल की नोंक पर अंदर कार्यालय में जाकर गल्ले में नगदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपए नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार पंप पर कर्मचारी शेरा उर्फ शमशेर खान के और अन्य साथियों ने मिलकर बदमाशों को पकड़कर उनका विरोध किया। इसी दौरान एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। कर्मचारियों को डराने के लिए पहला फायर तो हवाई फायर किया। परन्तु जब कर्मचारियों ने विरोध जारी रखा तो बदमाश ने जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया। जिसमें कर्मचारी बच गया और फायर सीधा कंप्यूटर पर जाकर लगा। तीसरे फायर फटने से बदमाश की अंगुलियां जल गई। जिससे खून बहने लगा। इसके बाद जब पेट्रोल पंप कर्मचारी बदमाशों को पकड़ने गए तो बदमाश बाइक पेट्रोल पंप पर ही छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस तीनों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस वारदात स्थल और बदमाशों के आने जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।