rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला विद्यारम्भ संस्कार के माध्यम से नव प्रवेश विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मदिवस बसंतपंचमी के उपलक्ष में गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय खाजूवाला में विद्यारम्भ संस्कार निमित्त यज्ञ करवाया गया। जिसमें 22 नव प्रवेशित भैया बहिन अपने अभिभावकों सहित सम्मलित हुए।
प्रधानाचार्य शंकरलाल राजपुरोहित ने बताया कि विद्यारम्भ संस्कार के माध्यम से विद्या भारती का उद्देश्य बालको को संस्कारवान, ऊर्जावान व राष्ट्र निर्माण हेतु तैयार करना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष यजमान भगवानाराम सारस्वत रहे। गुरुवार को सभी नवप्रवेशित भैया बहिनो, अभिभावक, आचार्य, आचार्यागण ने यज्ञ मे आहुति देकर मां सरस्वती को प्रसाद व पुष्प अर्पित करके बसंतपंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। यज्ञ में अभिभावक शिव उपाध्याय, भेरूसिंह राजपुरोहित, राकेश झींझा, रामस्वरूप बिश्नोई, मदनलाल, दिनेश परिहार, बन्तो कौर, सुमन देवी, प्रमिला देवी, कलावती देवी आदि सम्मलित हुए।