rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, अब तक देश में दो लोगों की मौत अब तक देश में कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कर्नाटक में एक 76 साल का व्यक्ति और दिल्ली में 68 साल की एक महिला शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक महामारी घोषित किया है। कोरोना वायरस अब तक 123 देशों में फैल चुका है।

देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 114 हो गई है। इनमें 97 भारतीय नागरिक और 17 विदेशी नागरिक हैं। देशभर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। 14 राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में 6000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।