भारतीय किसान संघ ने किया भारत माता पूजन

खाजूवाला, भारतीय किसान संघ द्वारा बिश्नोई धर्मशाला में भारत-माता पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भारतीय किसान संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवदत्त सिग्गड़ ने की व बलदेव सिंह बराड़ द्वारा भारत माता पूजन करवाया गया। जिसमें सभी भारतीय किसान संघ के सदस्य सम्मलित हुए। इस प्रकार भारत माता पूजन का कार्यक्रम पूर्ण किया गया। इस मौके पर श्याम पारीक, भजनलाल, अमीलाल पारीक, पवन खिचड़, सुमित बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।