rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

शहर के इस ज्वेलर की चाकू मारकर हत्या, पेमेंट मांगने पर उसी ने मौत के घाट उतारा

उदयपुर। सिरोही के ज्वेलर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या ज्वेलर के दोस्त ने ही की है। ज्वेलर से दोस्त (आरोपी) ने 18 लाख रुपए की चांदी बिजनेस के लिए ली थी। उसका पेमेंट उधार था। वही पेमेंट ज्वेलर मांग रहा था। पुलिस ने दावा किया है कि पेमेंट देने की बजाय उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रतापनगर (उदयपुर) के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया- 4 फरवरी को शहर के नाकोड़ा नगर मेघा आवास के आगे सड़क पर सिरोही निवासी हेमंत ओसवाल (46) का शव मिला था। वर्तमान में वह कारोबार के सिलसिले में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी मदद ली तो हेमंत का दोस्त विक्रम सोनी (34) का नाम सामने आया। वह नाथद्वारा (राजसमंद) का रहने वाला है। हेमंत सोना-चांदी का व्यापारी है।