rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान विधानसभा में समितियों का गठन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। जिसमे बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी को विशेषाधिकार समिति में सदस्य बनाया गया है। इस समिति में नियम समिति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अशोक गहलोत के साथ हनुमान बेनीवाल, मुरारीलाल मीणा, सचिन पायलट, प्रताप भील, दीप्ति किरण माहेश्वरी को बनाया गया।

उधर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल को अनुसूचित जाति कल्याण समिति का सभापति बनाया गया है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी को प्रश्न एवं सदर्भ समिति व सरकारी आश्वासनों संबंधित समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं जेठानंद व्यास और ताराचंद सारस्वत को याचिका समिति तथा सुशीला डूडी को महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार विशेषाधिकार समिति में पुष्पेन्द्र सिंह सभापति, सुश्री सिद्धिकुमारी को सदस्य, प्रताप लाल भील, मनोज कुमार, रमीला खडिय़ा, पुष्करलाल डांगी, अशोक, लालाराम बैरवा, शंकरलाल डेचा व मांगेलाल मीना को सदस्य बनाया गया है। सिद्धिकुमारी के इन समितियों में सदस्य बनाएं जाने पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अखिलेश प्रताप सिंह, महावीर रांका, पंकज अग्रवाल, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पार्षद मनोज विश्नोई, डॉ सिद्धार्थ असवाल सहित अनेक भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।