बार एसोसिएशन खाजूवाला के इतिहास में पहली बार 02 महिला अधिवक्ताओं ने उपाध्यक्ष व सचिव का चुनाव लडा
खाजूवाला, बार एसोसिएशन के चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुए। बार एसोसिएशन खाजूवाला के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह तंवर एडवोकेट ने बताया कि बार संघ के विभिन्न पदो हेतु निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे कुल 107 अधिवक्तागण ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु सलीम खान, राजकुमार व सुभाष चन्द्र मैदान मे थे। जिनमे राजकुमार को 1 मत मिला तथा सलीम खां व सुभाष चन्द्र दोनो को 53-53 मत प्राप्त हुए। जिसमे सलीम खां जो बार एसोसिएसन खाजूवाला के लगातार दो कार्यकाल से अध्यक्ष भी है। उन्होने सुभाष चन्द्र के पक्ष मे सहमति जता दी, इसलिए अध्यक्ष पद हेतु दोनो के मत बराबर होने के कारण सुभाष चन्द्र एडवोकेट को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया। बार के उपाध्यक्ष पद हेतु मुकाबला 03 उम्मीदवारों के मध्य था जिसमें सुन्दर गोदारा को 60 मत प्राप्त हुए व गिरधारी लाल को 47 मत प्राप्त हुए तथा एडवोकेट सुन्दर गोदारा विजयी घोषित हुई। सचिव पद के लिए 02 प्रत्याशीयों ने चुनाव लडा जिसमे हसंराज देहडू को 50 मत मिले व अरूणा गुलगुलिया को 57 मत मिले। एडवोकेट अरूणा गुलगुलिया को बार संघ के सचिव पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। पुस्तकालय अधिक्षक पद हेतु भोला सिंह व कोषाध्यक्ष के पद पर कैलाश टाक को पूर्व मे ही निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है। बार एसोसिएशन खाजूवाला के इतिहास में पहली बार 02 महिला अधिवक्ताओं ने उपाध्यक्ष व सचिव का चुनाव लडा। जिसमे दोनो ने विजय प्राप्त की। बार संघ अध्यक्ष व नई कार्यकारणी नव वर्ष से कार्य ग्रहण करेगी।