rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने बताए केन्द्र के विकास कार्य

R.खबर, बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2024 में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी ने सांस्कृतिक नगरी कालू से किया। देहात में चुनाव प्रचार का शंखनाद, भाजपा प्रत्याषी अर्जुन राम मेघवाल ने लूणकरणसर विधायक व राजस्थान सरकार काबीना. मंत्री सुमित गोदारा, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमेन राम गोपाल सुथार, लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उपप्रधान कैलाश सारस्वत, भाजपा नेता जुगल सिंह गारबदेसर, गुमान सिंह राजपुरोहीत, किशनाराम गोदारा, रामेश्वर पारीक, महावीर सिंह चारण, महावीर सारस्वत रोड़ा, अर्जुन कडवासरा, मोहन कस्वां, ज्योती स्वरूपा कालू मण्डल अध्यक्ष रामकिशन पारीक, मण्डल महामंत्री बिशन नाथ सिद्ध, गणपत दास स्वामी, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल लेघा, पंचायत समिति सदस्य भियांराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा ने कालू, गारबदेसर, कागासर, छटासर, राजपुरा हुडान, मनाफसर, राजासर करणीसर, ढ़ाणी पाण्डुसर, अमरपुरा, खोडाला, शेखसर, गोपल्याण, कपूरीसर, मलकीसर बड़ा, पिंपेरा गावों में जनसम्पर्क कर मत की अपील की व नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।


कालू में आयोजित चुनावी सभा में केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने केन्द्र सरकार के सुशासन एवं विकास कार्यों का बखान करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के विकास के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए केन्द्र के सहयोग से लूणकरणसर क्षेत्र में सोलर, पोटाश, रेल, सड़क, ड्रिप ईरिगेशन, किसान कल्याण व फसल बीमा क्षेत्र में स्वीकृत हुए कार्य बताए तथा आगामी डबल ईजंन की सरकार से लूणकरणसर के चैमुखी विकास का रोड़ मैप प्रस्तुत किया।
कालू में आयोजित चुनावी सभा में कालू के पूर्व सरपंच रामकुमार सारस्वत ने सैकंडों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।