rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला के चक 24 केवाईडी में एक मानसिक रोगी को भामाशाहों ने हरप्रभ आसरा 41 आरडी पदमपुर भेजा है।
आश्रम सदस्य हनीफ नागौरी ने बताया कि खाजूवाला के चक 24 केवाईडी निवासी मानसिक रोगी लेख उम्र 35 वर्ष जिसकी हालत खराब होने के कारण आश्रम भेजा गया है। मरीज का पूर्व में ईलाज बीकानेर चला यहां उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुधार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मदद् से मरीज को हरप्रभ आसरा 41 आरडी पदमपुर भेजा गया है। जिसमें भामाशाह धम्रपाल, राजूराम, सुमन बावरी, श्रवण डारा आदि ने आश्रम भेजा है। ज्ञात रहे कि हरप्रभ आश्रम में हरी सिंह खालसा बीमार महिलाओं, पुरूष व बेसहारा लोगों की सेवा करते है।