rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, कांग्रेस के विधायक के बेटे पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। दोसा के मंडावर थाने में पुलिस ने 16 साल की नाबालिक लड़की से गैंगरेप के मामले में अलवर के राजगढ़ –लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा समेत पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
13 महीने पहले पीड़िता के चाचा ने यह मुकदमा दर्ज करवाया था की उनकी भतीजी जो कि कक्षा 10 में पढ़ती है। जिसकी जानपहचान विवेक शर्मा नाम के लड़के से सोशल मीडिया पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा ने राजगढ़ –लक्ष्मणगढ़ से विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा और नेतराम समेत दो लड़कों के साथ नाबालिक को नशे की गोली खिलाकर गैंगरेप किया।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि एक होटल में 13 महीने पहले उनकी भतीजी के साथ बलात्कार किया गया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पीड़िता के चाचा ने साढ़े 15 लाख रुपए और जेवर वसूलने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
पुलिस से मिली जानकारी में इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया गया था। इसके बाद वह लगातार उसे धमकी दे रहे थे। इस मामले में किसी को कुछ भी बताने पर परिणाम भुगतने की बात कहते थे। हालांकि विधायक जोहरी लाल मीणा ने कहा मेरा बेटा निर्दोष है उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।