











नई दिल्ली, केंद्र सरकार हाल में ही लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। अब लेह और कारगिल को स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने जा रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने यह प्रस्ताव दिया था कि लेह और कारगिल में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाए और जॉब के मौके बढ़ाने की कोशिश की जाए। इस प्रस्ताव पर अमल करते हुए आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने 5 सदस्यों की एक टीम गठित की है।
केंद्र सरकार ने वास्तव में जम्मू-कश्मीर और लदाख जैसे 2 केंद्र शासित प्रदेश के विकास की बड़ी योजना बनाई है। अक्टूबर 2019 में जम्मू कश्मीर के विभाजन के बाद यह दोनों केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे।
नरेंद्र मोदी ने जून 2015 में स्मार्ट सिटी मिशन शुरू किया था। स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण में देश के 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना था। इसमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने के साथ-साथ बहुत सारी सुविधाएं शामिल होती हैं।

 
 