rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वेट में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में शनिवार को खाजूवाला क्षेत्र के पेट्रोल पंप 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। ऐसे में पैट्रोल डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में भी एक दिवसीय हड़ताल का असर मिलाजुला देखने को मिला। वही कई पम्प पूर्णतया बंद भी रहे। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई पेट्रोल पंपों पर दुपहिया वाहन चालकों को पैदल अपना वाहन पेट्रोल पंप पर लाते देखा गया। लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ी। वही पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा इमरजेंसी वाहनों को डीजल पेट्रोल भरने की अनुमति रही। ऐसे में खाजूवाला में एंबुलेंस में भी पेट्रोल भरते देखा गया। प्रदेश व्यापी आह्वान पर वैट के विरोध में पेट्रोल पंप शनिवार सुबह 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहें। इस हड़ताल से खाजूवाला क्षेत्र से सरकार को मिलने वाला वैट लगभग 12 लाख 42 हजार का नुकसान हुआ। वही हड़ताल की सूचना से कुछ लोगो ने एक दिन पूर्व ही तेल खरीद कर लिया। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि फिर भी कोई हल नहीं निकला तो 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन के लिए प्रदेश का कोई भी पेट्रोल पंप किसी भी प्रकार की खरीदी व बिक्री नहीं करेगा।