rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला में विकास कार्यों का बुरा हाल है। कार्य तो होते है लेकिन वह इतनी घटिया सामग्री से होते है कि बनने के कुछ ही समय में टूटने लग जाते है। ऐसा ही उदाहरण खाजूवाला-दंतौर सड़क पर देखने को मिला। यहां सड़क का अभी ही बनी थी लेकिन वह एक बारिश भी नहीं झेल पाई।
खाजूवाला-दंतौर सड़क हाल ही में बनाई गई थी। इससे पूर्व यहां डबर रोड़ लगभग 5-7 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। जो कि अब उखडऩे लगी थी। यह सड़क बीआरओ द्वारा बनाई गई थी। वहीं सड़क टूटते देख बीआरओ ने इस सड़क पर फिर डामरीकरण का कार्य हाल ही में किया था। वहीं यह एक माह भी नहीं टिक पाई। एक माह पूर्व बनी डबल रोड़ में कई जगहों से मिट्टी खिसक जाने से टूट गई। यह खड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे है। यहां बस या अन्य वाहन गिरने से काफी ज्यादा क्षति पहुंच सकती है।